राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में गंभीर शीतलहर, दिल्ली में कोल्ड डे की स्थिति, IMD का अलर्ट बारिश के साथ गिरेंगे ओले

By: Shilpa Fri, 05 Jan 2024 4:21:48

राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में गंभीर शीतलहर, दिल्ली में कोल्ड डे की स्थिति, IMD का अलर्ट बारिश के साथ गिरेंगे ओले

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्य कोल्ड डे से ठिठुर रहे हैं। दिल्ली में जमा देने वाली सर्दी पड़ रही है। कोहरे के कारण लोगों का बहुत बुरा हाल है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम है। इसके चलते रेलवे और हवाई सेवाएं प्रभावित हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, उत्तर भारत में कड़ी सर्दी झेल रही जनता को अभी और ठंड झेलनी पड़ेगी। पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक ठंड और बढ़ने वाली है।

राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में लोग सर्दी से कांप रहे हैं। कपड़ों की कई लेयर के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम है। इसके चलते रेलवे और हवाई सेवाएं प्रभावित हैं। उत्तरी क्षेत्र में कोहरे की स्थिति सहित विभिन्न कारणों से देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति जारी रह सकती है। उत्तर प्रदेश में तो कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। शुक्रवार को जयपुर सहित कई शहर घने कोहरे की चपेट में है। लोगों को गाड़ी चलाने में काफी परेशानी आ रही है।

बारिश के साथ तेज ठंडी पछुआ हवाएं भयंकर ठंड का आलम बनाने वाली हैं। आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश के साथ ओले भी गिरने वाले है। माना जा रहा है कि दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत को अगले 3 दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। अगले दो दिनों तक आसपास आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले शनिवार से मंगलवार तक हल्की बारिश की संभावना जताई है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com